English version NIDM @ FACEBOOK NIDM @ TWITTER NIDM @ LINKEDIN NIDM @ YOUTUBE NIDM @ INSTAGRAM
 

स्कूल सुरक्षा

स्कूल एक महत्व्पूर्ण संरचनात्मक ढांचा है जिसे भावी नागरिक बनाने की जिम्मेदारी सौपी जाती रही है | सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रभावी शिक्षण एवं सीखने के लिये पूर्ववर्ती शर्त है | इसलिये बच्चों, शिक्षको एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है | हाल के समय में स्कूली बच्चों से सम्बंधित प्रमुख घटना के रूप में कुंभकोणम आग त्रासदी को देखा जा सकता है | डबवाली आग दुर्घटना एवं दुनिया भर में आये भूकम्पों में असुरक्षित स्कूल भवनों के कारण बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे प्रभावित होते हैं | इसलिये ये महत्वपूर्ण हो जाता है कि बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाये | सुरक्षित स्कूलों का उपयोग दोहरे उद्देश्यों के लिये जैसे आपातकाल के दौरान निकासी केन्द्र या राहत शिविर के रूप में भी किया जा सकता है |

सुरक्षित स्कूलों का निर्माण, वास्तुकारों, इंजीनियरों, नीति निर्मिताओं, प्रशासकों और आपातकालीन प्रतिक्रिया के योजनाकारों के लिये एक प्राथमिकता होनी चाहिये | सभी सार्वजनिक सुविधाओं के बावजूद भी स्कूलों में बच्चे आपदाओं के दौरान सबसे अधिक संवेदनशील होते है | अधिकांश संख्या में स्कूल अति व्यस्ततम भीड़ भाड़ वाले शहरी क्षेत्रो में संचालित किये जा रहे हैं जो आसानी से विभिन्न खतरों से प्रभावित हो सकते हैं | स्कूल सुरक्षा में भवनो की संरचनात्मक सुरक्षा के साथ - साथ गैर संरचनात्मक सुरक्षा उपाय जैसे - जागरूकता, संचार, स्कूल आपदा प्रबंधन योजना ,छात्रों व शिक्षको की क्षमता विकास, रिहर्सल एवं पूर्वाभ्यास शामिल है | सुरक्षित स्कूल न केवल आपदा के दौरान बच्चो की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि आपदा के पश्चात पुनवार्स कार्यो के लिये भी उपयोगी होगा।

स्कूल भवनो में स्कूल सुरक्षा से सम्बंधित उपायों के बारे में निम्न लिंक्स से उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है:

साइटमैप  |  फोटो गैलरी  |  वीडियो  |  निविदाएं  |  भर्ती  |  अस्वीकरण  |  आर.टी.आई.  |  हमसे संपर्क करें  |  वेब सूचना प्रबंधक
यह साइट रा.आ.प्र.स. के आई.टी. विभाग द्वारा विकसित है | यह पृष्ठ अंतिम बार 2/12/2018 3:44:44 PM पर संशोधित किया गया था |